IPL 2021: MS Dhoni को शून्य पर आउट कर बोले आवेश खान- पूर्व कप्तान का विकेट लेना सपना सच होने जैसा

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में आवेश खान ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लिया था।

Edited By : India.com Staff |Apr 12, 2021, 05:29 PM IST

Published On Apr 12, 2021, 05:29 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2021, 05:29 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेना उनके लिए सपना सच होने जैसा था।

आवेश ने कहा, ‘‘तीन साल पहले मुझे माही भाई का विकेट लेने का मौका मिला था लेकिन किसी ने कैच ही छोड़ दिया। अब मेरा सपना पूरा हो गया और मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था तो हमने उन पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और उसी वजह से मैं उनका विकेट ले सका।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंदौर के 24 साल के इस गेंदबाज ने धोनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी के विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं और ज्यादा खुशी इस बात की है कि टीम जीत गई। मैने माही भाई और फाफ डु प्लेसी के विकेट लेकर जीत की नींव रखी। टीम मैनेजमेंट द्वारा दी गई भूमिका निभाकर मैं बहुत खुश हूं।’’

आवेश ने कहा, ‘‘रिषभ ने मेरी हौसलाअफजाई की और मैच का दूसरा ओवर दिया। मैने उसी ओवर में विकेट लिया। एक तेज गेंदबाज को शुरूआती स्पेल में ही विकेट मिलने से लय बनाने में मदद मिलती है। डु प्लेसी अच्छा बल्लेबाज है और वो टिक जाता तो मुश्किल हो सकती थी।’’

Editor's Pick