×

IPL 2021: 14वें सीजन में जॉशुआ फिलीप की जगह RCB के लिए खेलेंगे फिन एलेन

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जॉशुआ फिलीप ने निजी कारणों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग को 14वें सीजन से नाम वापस ले लिया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 11, 2021 4:45 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जॉशुआ फिलीप ने निजी कारणो की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। फिलीप की जगह रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर टीम ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलेन को टीम में शामिल किया है।

बीसीसीआई ने बताया कि फिलीप आईपीएल 2021 के पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे इसलिए बैंगलोर ने उनकी जगह एलेन को शामिल किया है।

फिलिप ने 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और बैंगलोर के लिए पांच मैचों में 78 रन बनाए थे। फिलिप की जगह आए एलेन ने न्यूजीलैंड के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें तीन अर्धशतक जड़ा है। फिलीप की जगह आरसीबी स्क्वाड में शामिल हुए एलेन का बेस प्राइस भी 20 लाख है और ये उनका पहला आईपीएल होगा।

‘सूर्यकुमार यादव को करना होगा इंतजार; चौथे नंबर पर बरकरार रहेंगे टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज केएल राहुल’

आईपीएल 2021 का अयाोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु के बीच चेन्नई में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बताया था कि आईपीएल मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु. चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे। शुरुआत में सभी मुकाबले दर्शकों के बिना कराए जाएंगे और दर्शकों को शामिल करने का फैसला बाद में लिया जाएगा।