This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021: Daniel Christian पर भड़के Gautam Gambhir, बोले- एक ओवर ने RCB की हार तय कर दी
KKR की पारी का 12वां ओवर फेंकने आए डेनियल क्रिश्चन ने 22 रन लुटाकर मैच पर RCB की पकड़ ढीली कर दी.
Written by Arun Kumar
Last Published on - October 12, 2021 4:41 PM IST

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम आईपीएल में शानदार खेल दिखा रही थी. टीम ने प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की की थी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए एलिमेनटर मैच से पहले उसका ही पलड़ा भारी दिख रहा था.
लेकिन केकेआर ने सुनील नारायण (Sunil Narine) के ऑलराउंडर खेल के दम पर यह मैच जीत लिया. मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी और डेनियल क्रिश्चन की खराब बॉलिंग की आलोचना की है. गंभीर ने कहा कि इस ओवर ने पूरे मैच का रुख ही पलट दिया.
केकेआर की पारी के 11वें ओवर में हर्षल पटेल ने वेंकटेश अय्यर का विकेट चटकाया था. आरसीबी के पास यहां केकेआर को दबाव में घेरने का पूरा मौका था लेकिन विराट कोहली ने यह ओवर डेनियल क्रिश्चन को फेंकने के लिए दिया. यहां क्रीज पर सुनील नारायण (Sunil Narine) उतरे थे और उन्होंने किश्चन की लगतार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़ दिए. केकेआर ने इस पूरे ओवर में कुल 22 रन लूटे. यहीं से मैच का रुख मुड़ गया.
एक समय केकेआर को इस ओवर से पहले 6.60 रन प्रति ओवर चाहिए थे लेकिन इस ओवर के बाद केकेआर का रिक्यॉर्ड रन रेट 4.75 पर आ गया. यहां से उसके लिए काम बहुत आसान हो गया. ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि क्रिश्चन को अपना पूरा अनुभव इस ओवर में झोंकना चाहिए था.
उन्हें यहां सुनील के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें फेंकनी थीं क्योंकि यहां वह रन नहीं बना पाते हैं, जबकि ऑन साइड उनका मजबूत पक्ष है. लेकिन क्रिश्चन ऐसा नहीं कर पाए.
इसके साथ ही उन्होंने डेनियल क्रिश्चन को ओवर देने की विराट कोहली के फैसले की भी आलोचना की. गंभीर ने कहा, ‘पिछले ओवर में आपको हर्षल पटेल ने बड़ा विकेट दिलाया है. ऐसे में आपको अपने विकेट टेकिंग गेंदबाज युजवेंद्र चहल या मोहम्मद सिराज की ओर जाना था. लेकिन आपने क्रिश्चन को ओवर दे दिया. वह विकेट टेकिंग विकल्प थे ही नहीं. अगर सुनील नारायण वहां आउट हो जाते तो केकेआर निश्चित दबाव में घिर चुकी होती.’
