- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 jason holder david warner kane williamson show their basketball skills in srh camp watch video 4658613
वार्नर-विलियमसन ने जमकर खेली थी बास्केट बॉल, बेहद सटीक हैं इनका निशाना, SRH ने शेयर किया VIDEO
आईपीएल 2021 में कोरोना वायरस के चलते केवल 29 मुकाबले ही खेले जा सके।
Published On May 12, 2021, 01:40 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2021, 01:40 PM IST
आईपीएल (IPL 2021) को कोरोना संक्रमण (Covid-19) के बढ़ते मामलों के बीच बीसीसीआई ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है. टूर्नामेंट जरूर रुक गया है लेकिन फैन्स के बीच इसे लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) फ्रेंचाइजी ने बुधवार को टूर्नामेंट के दौरान का ही एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया, जिसमें डेविड वर्नर (David Warner), केन विलियमसन (Kane Williamson) और जेसन होल्डर (Jason Holder) बास्केट बॉल (Basket Ball) खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
भारत में भले ही बास्केट बॉल ज्यादा प्रचलित नहीं हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में ये खेल काफी चर्चा में रहता है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर ये साफ समझा जा सकता है कि विलियमसन-वार्नर जैसे खिलाड़ी इस खेल में कितने निपुण हैं.
फ्रेंचाइजी द्वारा 51 सैकेंड का वीडियो शेयर किया गया. इस दौरान जेसन होल्डर सहित तीनों क्रिकेटर्स ने एक के बाद एक सटीक बास्केट में गेंद को डाला. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी देशों के खिलाड़ी अपने घर लौट गए हैं. कंगारू खिलाड़ी इस वक्त मालदीव में ठहरे हुए हैं. माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर की विंडो में अब इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों का आयोजन हो सकता है.
Hey, @NBA 👋
What say? 😉#OrangeOrNothing #OrangeArmy pic.twitter.com/qNQaoSZgzm
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 11, 2021
हैदराबाद की स्थिति इस साल ज्यादा अच्छी नहीं है. उसने सात में से एक मुकाबला ही जीता है. फ्रेंचाइजी ने टीम के प्रदर्शन से नाराज होकर डेविड वार्नर को बीच सीजन में ही कप्तानी से हटा दिया है. केन विलियमसन को नया कप्तान नियुक्त किया गया है.