- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 kane williamson will take over the captaincy from david warner 4629784
IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाया बड़ा कदम; केन विलियमसन को दिया कप्तानी का जिम्मा
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम अब तक केवल एक मैच जीत सकी है।
Published On May 01, 2021, 03:46 PM IST
Last UpdatedMay 01, 2021, 03:46 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन में लगातार निराशाजन प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला किया है। हैदराबाद टीम ने शनिवार ऐलान किया कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होने वाले मैच से केन विलियमसन (Kane Williamson) डेविड वार्नर (David Warner) से कप्तानी की जिम्मेदारी लेंगे।
सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी। फ्रेचाइजी की प्रेस रिलीज में कहा गया, “सनराइजर्स हैदराबाद ये ऐलान करना चाहेगी कि केन विलियमसन कल के मैच के बाद से बाकी के आईपीएल 2021 टूर्नामेंट के लिए टीम की कप्तानी संभालेंगे।”
बयान में आगे कहा गया, “टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला भी किया है कि वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए अपने विदेशी कॉम्बिनेशन में बदलाव करेंगे। ये फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैनेजमेंट डेविड वार्नर का काफी सम्मान करता है जो कि पिछले कई सालों से फ्रेंचाइजी के साथ हैं। अब जबकि हम बाकी के टूर्नामेंट की ओर बढ़ रहे हैं हमें यकीन है कि डेविड फील्ड के अंदर और फील्ड के बाहर हमारी मदद करते रहेंगे।”
Announcement pic.twitter.com/B9tBDWwzHe
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 1, 2021
14वें आईपीएल सीजन में हैदराबाद टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। सनराइजर्स ने अब तक खेले 6 मैचों में मात्र एक मुकाबला जीता है और दो अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है।