- Home
- News
- Ipl 2021 kl rahul hospitalised with acute appendicitis mayank agarwal to lead pbks 4633850
IPL 2021: KL Rahul के स्थान पर Mayank Agarwal को सौंपी गई Punjab Kings की कमान
पंजाब के कप्तान केएल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जल्द ही उनका ऑपरेशन भी होगा.
Published On May 02, 2021, 06:25 PM IST
Last UpdatedMay 02, 2021, 06:25 PM IST
Indian Premier League 2021: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को अपेंडिक्स के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. राहुल ने तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद सर्जरी और इलाज के लिए वह मुंबई रवाना हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को पंजाब की कमान सौंपी गई है. मयंक आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
पंजाब किंग्स की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘राहुल ने कल रात पेट में गंभीर दर्द की शिकायत की और दवा लेने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला. उन्हें जांच के लिए इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जिसमें पता चला कि उनके अपेंडिसाइटिस में गंभीर समस्या है. इसका इलाज सर्जरी से किया जाएगा और उन्हें अस्पताल भेजा गया है.’’
Praying for KL Rahul’s health and speedy recovery 🙏❤️#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021
बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन के 29 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय जारी रखना चाहेगी. पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. उस मैच में कप्तान लोकेश राहुल ने पंजाब के लिए नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति टीम को जरूर परेशान कर सकती है.
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेली थी और उनके साथी शिखर धवन भी टॉप स्कोररों की सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. दिल्ली की बल्लेबाजी में काफी गहराई है और यह पंजाब के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हो सकती है.