add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ 5 विकेट झटकने वाले Harshal Patel ने बताया, इस बार बॉलिंग में क्या है खास

आईपीएल में इस सीजन के पहले ही मैच में 5 विकेट झटकने वाले हर्षल पटेल ने बताया- इस सीजन अपनी बॉलिंग में किस चीज पर किया काम.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 10, 2021 3:48 PM IST

IPL के 14वें सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के लिए खास रही है. वह टूर्नामेंट के पहले ही मैच में स्टार बनकर उभरे हैं. शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) खेले गए इस मैच में इस युवा स्टार गेंदबाज ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

मैच के बाद इस युवा स्टार गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे पता था कि अकेले स्लो गेंद से मदद नहीं मिलेगी. इसलिए उन्होंने यॉर्कर पर काम किया. हर्षल ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल के पहले मुकाबले में 27 रन देकर 5 विकेट झटके थे. जीत के बाद उन्होंने कहा, हर्षल ने कहा, ‘जब हम पहले कैंप के लिए इकट्ठा हुए वहां मुझे बताया गया कि मुझे डेथ ओवरों में कम से कम दो ओवर डालने होंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘इससे मुझे स्पष्टता मिली और मैंने अपने कौश्ल पर काम करना शुरू किया और बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति बनाने पर काम किया.’ मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट हासिल करने वाले हर्षल पहले गेंदबाज हैं. उनसे पहले इस लीग में मुंबई के खिलाफ कोई भी गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है.

हर्षल ने कहा, ‘धीमी गेंद मेरी बड़ी ताकत है लेकिन यॉर्कर ऐसा है जिस पर मैंने काम किया. अगर आप डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हैं तो आपको यॉर्कर पर काम करने की जरूरत है. आप सिर्फ लेंग्थ और धीमी गेंद नहीं फेक सकते.’ उन्होंने कहा, ‘यॉर्कर ऐसा है जिस पर मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं लेकिन मैं मैच में इसे इस्तेमाल करने पर भरोसे में नहीं था.’

बता दें हर्शल पिछले कुछ सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे. लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में मौका दिया और पहले ही मैच में उन्होंने खुद को बेहतरीन अंदाज के साथ साबित किया.