This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021 MI vs RCB Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबला
MI vs RCB in IPL 2021 Live: How to watch Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore live Streaming in you country, India
Written by India.com Staff
Last Published on - April 8, 2021 5:51 PM IST

एक साल, दस महीने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टूर्नामेंट भारतीय जमीन पर लौट आया है। यूएई में 13वें सीजन के सफल आयोजन के बाद बीसीसीआई (BCCI) ( 14वां सीजन भारत में आयोजित करवाएगी। बायो सिक्योर बबल के अंदर और बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में सीजन का पहला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।
कहां देख सकेंगे मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले आईपीएल 2021 के पहला मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा।
कहां देख सकेंगे मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोंर के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकेगी।
कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मैच?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला सीजन का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वाला मुकाबला 9 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा।
IPL 2021 Mumbai Indians (MI) and Royal Challengers Bangalore (RCB) Full and Final Squads
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युधिवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वाड: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, फिन एलेन, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, काइल जैमीसन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल।
