MS Dhoni फिलहाल आईपीएल में नंबर-1 कप्तान हैं: गौतम गंभीर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल के 14वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंची चारों टीमों के कप्तानों की तुलना की।

Edited By : India.com Staff |Oct 10, 2021, 10:06 PM IST

Published On Oct 10, 2021, 10:06 PM IST

Last UpdatedOct 10, 2021, 10:06 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने प्लेऑफ में पहुंची सभी चार कप्तानों- महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), रिषभ पंत (Rishabh Pant), विराट कोहली (Virat Kohli) और इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की तुलना की। गंभीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को अपना नंबर-एक कप्तान बताया।

गंभीर ने मॉर्गन के बारे में कहा, “मॉर्गन के दृष्टिकोण पर मुझे यकीन नहीं है क्योंकि वो कप्तानी नहीं करते बल्कि वीडियो विश्लेषक है जो टीम की कप्तानी करता है। वो केवल वीडियो विश्लेषक को देखते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि वो मैदान पर कप्तान है या कप्तानी मैदान के बाहर हो रही है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने जिस तरह से टीम का नेतृत्व किया, उससे गंभीर बहुत खुश थे। ये जानते हुए कि ये बतौर कप्तान कोहली का आखिरी आईपीएल है, वो इसे यादगार बनाना चाहते हैं।

गंभीर ने कहा, “विराट शानदार रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने उनकी कप्तानी का भरपूर आनंद नहीं लिया है, लेकिन इस बार, वो बहुत, बहुत अच्छे रहे हैं। शायद इसका कारण ये है कि उन्हें लगता है कि ये आईपीएल में कप्तान के रूप में उनका आखिरी मौका है, (इसलिए) वो और ज्यादा आनंद लेना चाहता है, वो ज्यादा रिलेक्स है। और इस बार उसके पास गेंदबाज हैं।”

विकेटकीपर कप्तानों धोनी और पंत पर बात करते हुए गंभीर ने सीएसके कप्तान को बढ़त दी, क्योंकि उनका मानना है कि पंत को आर अश्विन और स्टीव स्मिथ से इनपुट मिलता है।

उन्होंने कहा, “विशुद्ध रूप से कप्तानी के दृष्टिकोण से, धोनी ही हैं जो दबाव को सबसे अच्छी तरह से संभाल सकते हैं। रिषभ को इस बात से फायदा है कि उसकी प्लेइंग इलेवन में बहुत अनुभव है। अगर स्टीव स्मिथ खेलते हैं, तो उन्हें मदद मिलती है, उनके पास रविचंद्रन अश्विन हैं, जो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं… इसलिए मेरे लिए धोनी इस समय नंबर 1 हैं।”

Editor's Pick