• Home
  • News
  • Ipl 2021 mumbai indians full schedule check out fixtures timing and venues for mumbai indians 4474248

IPL 2021 Full Schedule: 14वें सीजन की शुरुआत करेगी रोहित शर्मा की टीम; मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल देखें

बीसीसीआई ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर ऐलान किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। आईपीएल की गवर्निंग समिति के मुताबिक इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में के अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शहरों में होगा। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020...

Edited By : India.com Staff |Mar 07, 2021, 05:18 PM IST

Published On Mar 07, 2021, 05:18 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2021, 05:18 PM IST

बीसीसीआई ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर ऐलान किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। आईपीएल की गवर्निंग समिति के मुताबिक इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में के अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शहरों में होगा। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था।

आईपीएल का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में ही प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस टीम का फुल शेड्यूल:

तारीख विपक्षी टीम वेन्यू समय
9 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई 7:30pm
13 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई 7:30pm
17 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई 7:30pm
20 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई 7:30pm
23 अप्रैल पंजाब किंग्स चेन्नई 7:30pm
29 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स दिल्ली 3:30pm
1 मई चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली 7:30pm
4 मई सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली 7:30pm
8 मई राजस्थान रॉयल्स दिल्ली 7:30pm
10 मई कोलकाता नाइट राइडर्स बैंगलोर 7:30pm
13 मई पंजाब किंग्स बैंगलोर 3:30pm
16 मई चेन्नई सुपर किंग्स बैंगलोर 7:30pm
20 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता 7:30pm
23 मई दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता 3:30pm

Editor's Pick