• Home
  • News
  • IPL 2021: New Zealand player coaching staff reached home after suspension of India Premier League

स्‍वदेश लौटना शुरू हुए न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी, आज दूसरा दल पहुंचेगा घर

आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में केवल 29 मुकाबले ही खेले गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |May 09, 2021, 12:26 PM IST

Published On May 09, 2021, 12:26 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2021, 12:26 PM IST

Trent Boult @ Twitter

Trent Boult @ Twitter

निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से जुड़े न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों और कोचों का एक दल निजी विमान से स्वेदश लौट आया जबकि दूसरे समूह के रविवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।

क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन, जिमी नीशाम, एडम मिल्ने और स्कॉट कुगेलिन के अलावा कोच और पूर्व खिलाड़ी जेम्स पेमेंट और शेन बांड तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन शनिवार देर रात यहां पहुंचे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

India squad for WTC final, England Tests: साल 1975 के बाद टीम इंडिया में पारसी क्रिकेटर, 140 Kmph की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं Arzan Nagwaswalla

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने पर आईपीएल (IPL 2021) को निलंबित किए जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को दो चार्टर्ड विमान से स्वदेश भेजा जा रहा है। पहला दल बोंमबारडियर ग्लोबल एक्सेप्रेस निजी जेट से तोक्यो होता हुआ न्यूजीलैंड पहुंचा।

‘स्टफ.को.एनजेड’ की खबर के अनुसार स्वदेश पहुंचने पर इन लोगों को पृथकवास से गुजरना होगा। दूसरी उड़ान से लॉकी फर्ग्युसन, ब्रेंडन मैकुलम, कमेंटेटर साइमन डोल और स्कॉट स्टायरिस, अंपायर क्रिस गफानी, पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और काइल मिल्स के शनिवार रात भारत से रवाना होने की उम्मीद थी।

Dhanashree Verma का छलका दर्द, कोरोना के बीच लिखा इमोशनल मैसेज

कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट अब भी भारत में हैं और चेन्नई के निजी अस्पताल में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी का भी कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में इलाज किया गया था।

न्यूजीलैंड के ब्रिटेन जाने वाले टेस्ट टीम के सदस्यों केन विलियमसन, मिशेल सेंटनर, काइल जेमीसन और फिजियो टॉमी सिमसेक को मालदीव भेजा गया है। शुरुआती योजना के अनुसार उन्हें नयी दिल्ली में रहना था।

इन खिलाड़ियों को मालदीव भेजने का फैसला इस सलाह के आधार पर लिया गया कि ब्रिटेन में उनके प्रवेश में एक हफ्ते का विलंब हो सकता है। पहले इनके 11 मई के आसपास ब्रिटेन जाने का कार्यक्रम था।

न्यूजीलैंड की टीम दो जून से इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी जिसके बाद टीम को 18 जून से साउथम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

Editor's Pick