- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 no doubt pandey might not play now says ajay jadeja 4588183
IPL 2021: पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी- अब SRH की प्लेइंग इलेवन में नहीं नजर आएंगे मनीष पांडे
डेविड वार्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में लगातार दो मैच हारकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।
Published On Apr 15, 2021, 08:30 PM IST
Last UpdatedApr 15, 2021, 08:30 PM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के आगामी मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मनीष पांडे (Manish Pandey) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देगी।
जडेजा का ये बयान हैदराबाद को लगातार दो मैचों में मिली करीबी हार के बाद आया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले मैच में पांडे जिन्होंने 44 गेंदो पर 61 रन बनाए थे, आखिरी गेंद तक क्रीज पर थे लेकिन टीम को जीत की रेखा के बार ले जाने में नाकामयाब रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ दूसरे मैच में भी पांडे शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद बल्लेबाजी क्रम को नहीं संभाल पाए। पांडे 39 गेंदो पर 38 रन बनाकर शाहबाज अहमद के शिकार बने।
बैंगलोर-हैदराबाद मैच के बाद जडेजा ने क्रिकबज को दिए बयान में कहा, “मुझे लगता है कि वो अब दोबारा विचार करेंगे। पहले हम विलियमसन के बारे में बात कर रहे थे। कम स्कोर वाले मैचों में उसकी अहमियत और बढ़ जाती है।”
उन्होंने कहा, “अब वो उन खिलाड़ियों की तरफ देखेंगे जो सेट होने के बाद मैच खत्म कर सकते हैं। और मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि मनीष पांडे अब से प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आएंगे। आप टीम में कुछ बदलाव देखेंगे और वो स्वाभाविक है।”
सनराइजर्स को अगला मैच शनिवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेलना है।