IPL 2021: इस सीजन 10 नहीं 8 ही टीमें लेंगी हिस्सा: रिपोर्ट

BCCI इस सीजन IPL 2021 में 2 नई टीमें बढ़ाना चाहता था. लेकिन फिलहाल उसने अपनी यह योजना टाल दी है.

Edited By : India.com Staff |Dec 21, 2020, 08:43 PM IST

Published On Dec 21, 2020, 08:43 PM IST

Last UpdatedDec 21, 2020, 08:43 PM IST

अगर आप भी इस बार 10 टीमों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार इस सीजन पूरा नहीं होगा. बीसीसीआई (BCCI) की दो टीमें बढ़ाने की योजना इसी सीजन से थी लेकिन फिलहाल बोर्ड ने इस आइडिया को टाल दिया है। अब वह 2022 सीजन में इस योजना को अमल में लाएगा.

पहले खबरें आई थीं कि बीसीसीआई की योजना है कि वह सीजन 2021 में 8 की बजाए 10 टीमों के साथ आईपीएल का आयोजन करे. लेकिन दो नई टीमों के लिए तैयारियां करना अभी संभव नहीं दिख रहा है और अप्रैल-मई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी जल्दी करानी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब आईपीएल के 14वें सीजन के समापन के बाद बीसीसीआई दो नई फ्रैंचाइजियों की तलाश के लिए ताजा टेंडर निकालेगा, जिसके बाद यह टी20 लीग साल 2022 में 10 टीमों के साथ आयोजित होता दिखाई देगा.

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि इस मामले पर अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने वाली सालाना जनरल मीटिंग (AGM Meeting) में लिया जाएगा. यह मीटिंग 24 दिसंबर को अहमदाबाद में होगी. दो नई टीमों के लिए बीसीसीआई फरवरी या मार्च या फिर अप्रैल में बोली खोल सकता है. जब भी उन्हें लगेगा कि ऐसा करने के लिए यह सही समय है वह ऐसा करेंगे.

खबरें यह भी हैं कि इस लीग की कई फैंचाइजियां इस निर्णय के पक्ष में नहीं हैं कि बोर्ड दो और नई टीमें इस लीग में लाना चाहता है. लेकिन बीसीसीआई ऐसा करने के लिए उत्साहित है और वह कई कॉर्पोट घरानों से इस संदर्भ में बात कर रहा है. इस सीजन के लिए अपना यह निर्णय टालने से बोर्ड को काफी राहत मिली है क्योंकि अब 2022 सीजन से पहले समय रहते इस योजना की बेहतर ढंग से प्लानिंग कर पाएगा.

Editor's Pick