add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: कोविड 19 की वैक्सीन पर BCCI का बड़ा फैसला, सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ले सकेंगे वैक्सीन

BCCI ने साफ किया है कि अगर IPL में खेल रहे खिलाड़ी भी वैक्सीन लेना चाहते हैं तो सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Published on - April 27, 2021 5:30 PM IST

भारत में कोविड- 19 की दूसरी लहर जोरों पर है, जिससे देश में हालाता काफी चिंताजनक बना दिए हैं. इस बीच शनिवार यानी 1 जून से भारत सरकार देश में 18 वर्ष से अधिक सभी नागरिकों के लिए कोविड- 19 की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ऐसे में सभी की निगाहें आईपीएल का 14वां सीजन खेल रहे क्रिकेटर्स पर भी हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वैक्सीन लेने का फैसला पूरी तरह खिलाड़ियों पर छोड़ा है. अगर वह वैक्सीन लेना चाहते हैं तो 1 मई के बाद खुद तय कर सकते हैं उन्हें यह वैक्सीन चाहिए या नहीं.

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब बीसीसीआई से यह सवाल पूछा गया कि इस लीग में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं तो क्या वे भी इस वैक्सीन को लेने के हकदार होंगे. इसके जवाब में बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ‘केवल भारतीय खिलाड़ी ही इस वैक्सीन को लेने के हकदार होंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

भारत में इन दिनों इस गंभीर वायरस ने बुरी तरह से अपनी चपेट में लिया हुआ है. अब तक यहां 1.73 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और फिलहाल देश में 28 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले हैं. 1.43 करोड़ लोग इस घातक वायरस से उबर चुके हैं और 1.95 लाख लोगों में इसके कारण मौत हो चुकी है.

इन गंभीर हालात को देखकर आईपीएल में खेल रहे कई विदेशी खिलाड़ी भी चिंतित हैं और वह लीग को बीच में छोड़कर अपने-अपने देश लौटने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि यह लीग बेहद सुरक्षित बायो बबल में खेली जा रही है और बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया है कि लीग खत्म होने के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी उसकी है.