• Home
  • News
  • Ipl 2021 points table orange cap holder and purple cap holder list after dc vs mi 13th match 4601729

IPL 2021: मुंबई इंडियंस को हरा अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली; ऑरेंज कैप पर धवन का कब्जा बरकरार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 13में मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।

Edited By : India.com Staff |Apr 21, 2021, 09:31 AM IST

Published On Apr 21, 2021, 09:31 AM IST

Last UpdatedApr 21, 2021, 09:31 AM IST

IPL 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap Latest Table:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम पहले नंबर पर बरकरार है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक पायदान गिरकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करने के बाद मुंबई टीम चौथे स्थान पर बरकरार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रम टीम मैच जीते हुए मैच हारे हुए मैच बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1 RCB 3 3 0 0 +0.750 6
2 DC 4 3 1 0 +0.426 6
3 CSK 3 2 1 0 +1.194 4
4 MI 4 2 2 0 +0.187 4
5 KKR 3 1 2 0 -0.633 2
6 RR 3 1 2 0 -0.719 2
7 PBKS 3 1 2 0 -0.967 2
8 SRH 3 0 3 0 -0.483 0

ऑरेंज कैप:

14वें आईपीएल सीजन के 13वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन बरकरार हैं। धवन ने 4 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से कुल 231 रन बनाए हैं और इस सीजन 200 रन पूरे करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बने।

पर्पल कैप:

टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में कुल 9 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल पर्पल कैप सूची में पहले स्थान पर बरकरार हैं।

Editor's Pick