• Home
  • News
  • Ipl 2021 punjab kings vs chennai super kings csk won by 6 wickets virender sehwag tweets romba nalla victory they are back 4592298

IPL 2021, Punjab Kings vs Chennai Super Kings: CSK की जीत पर Virender Sehwag का ट्वीट, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'रोमबा नल्ला विक्ट्री'

चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 गेंद रहते जीत हासिल की.

Edited By : India.com Staff |Apr 17, 2021, 12:35 PM IST

Published On Apr 17, 2021, 12:35 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2021, 12:35 PM IST

Indian Premier League 2021, Punjab Kings vs Chennai Super Kings, 8th Match: आईपीएल-14 में शुक्रवार (17 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच सीजन का 8वां मैच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. ये इस सीजन ‘माही एंड कंपनी’ की पहली जीत रही, जिसके साथ चेन्नई ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर जगह बना ली है. चेन्नई की जीत में दीपक चाहर (Deepak Chahar) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 4 शिकार किए.

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने चेन्नई की तारीफ में एक ट्वीट किया. वीरेंद्र सहवाग ने मोईन अली की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘रोमबा नल्ला विक्ट्री’. इस वाक्य का अर्थ है ‘शानदार जीत’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए. दीपक चाहर ने कहर बरपाते हुए पंजाब के शुरुआती 5 में से 4 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद शाहरुख खान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को शर्मनाक स्कोर से बाहर ना निकाल सके. शाहरुख ने 36 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली. उनके अलावा झाय रिचर्डसन ने 15 रन बनाए.

इसके जवाब में चेन्नई को रितुराज गायकवाड़ (5) के रूप में महज 24 के स्कोर पर पहला झटका लगा, जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने मोईन अला के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. अली 31 बॉल में 8 बाउंड्री की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा गए.

15वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर मोहम्मद शमी ने सुरेश रैना (8) और अंबाती रायुडू (0) को आउट किया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके. डु प्लेसिस 36 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम ने 15.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब की तरफ से शमी ने सर्वाधिक 2 शिकार किए, जबकि अर्शदीप सिंह और मुरुगन अश्विन को 1-1 विकेट हाथ लगा.

Editor's Pick