This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021, Punjab Kings vs Chennai Super Kings: मैच के बाद Mohammed Shami के पैर छूने लगे Deepak Chahar, तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
तेज गेंदबाज दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने पंजाब को 106 रन पर सीमित कर शानदार जीत दर्ज की.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 17, 2021 3:13 PM IST

Indian Premier League 2021 , Punjab Kings vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मुंबई वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में 16 अप्रैल को खेले गए आईपीएल-14 के अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 6 विकेट से मात दी. सुपर किंग्स ने 107 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मोईन अली (Moeen Ali) ने 31 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. फाफ ने 33 गेंदों पर 4 बाउंड्री जड़ी.
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी निकाला. मैच के बाद कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Caption this 🤔#IPL2021 #PBKSvCSK #CSK #PBKS pic.twitter.com/zVW1TgEcAW
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 17, 2021
दरअसल मैच के बाद जब दीपक चाहर पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से मिले, तो उनके पैर छूने लगे. इस बीच शमी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी करते नजर आए. दीपक चाहर ने अब तक 50 आईपीएल मैचों में 49 शिकार किए हैं. पंजाब के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की.
बता दें कि मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन ही बना सकी. पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मयंक अग्रवाल (0), कप्तान लोकेश राहुल (5), क्रिस गेल (10), निकोलस पूरन (0) और दीपक हुडा (10) के विकेट कुल 26 के योग पर ही गंवा दिए.
https://vodakm.zeenews.com/vod/INDIA_COM/IPL_MI_SRH.mp4/IPL_MI_SRH.mp4
इसके बाद शाहरुख ने कुछ शॉट्स खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. पंजाब की पारी में झाय रिचर्डसन ने 15 और मुरुगन अश्विन ने छह रन बनाए, जबकि मोहम्मद शमी नौ रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई की तरफ से दीपक के अलावा मोइन अली, ड्वेन ब्रावो और सैम करेन ने एक-एक विकेट लिया.
