- Home
- News
- IPL 2021, Punjab Kings vs Chennai Super Kings: I have the skills to bat in tough situations: Shahrukh Khan
मेरे पास कड़ी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का कौशल: Shahrukh Khan
शाहरुख खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 36 गेंदों पर 47 रन बनाये जिससे पंजाब 100 रन की संख्या पार कर पाया.
Published On Apr 17, 2021, 01:11 PM IST
Last UpdatedApr 17, 2021, 01:11 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शॉट लगाते शाहरुख खान. (PC- IPL)
Indian Premier League 2021, Punjab Kings vs Chennai Super Kings, 8th Match: पंजाब किंग्स के शाहरुख खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह किसी भी तरह की परिस्थिति और किसी भी स्थान पर खेलने की क्षमता रखते हैं. खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को 36 गेंदों पर 47 रन बनाये जिससे पंजाब 100 रन की संख्या पार कर पाया.
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मेरी भूमिका निचले क्रम में फिनिशर की है लेकिन आप हर मैच में क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद नहीं कर सकते हो क्योंकि ऐसी भी परिस्थितियां आती हैं जब आपको जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत होती है.’’
शाहरुख खान ने कहा, ‘‘मुझे फिनिशर माना जाता है. मैं अच्छा बल्लेबाज हूं. मैं दो वर्षों से तमिलनाडु के लिये शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की योग्यता रखता हूं. ’’
इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘टीम में निकोलस पूरण, क्रिस गेल, डाविड मलान और केएल राहुल से कई चीजें सीखने को मिल रही है. इससे निश्चित तौर पर बल्लेबाजी में सुधार होगा. अभी लंबा रास्ता तय करना है.’’