IPL 2021, RR vs SRH, Preview: नए कप्तान की अगुवाई में राजस्थान का सामना करेगी हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 28वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |May 01, 2021, 05:25 PM IST

Published On May 01, 2021, 05:25 PM IST

Last UpdatedMay 01, 2021, 05:25 PM IST

खराब फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

रॉयल्स ने जहां अभी तक खेले छह में से दो मैच जीते हैं वहीं सनराइजर्स ने छह में से केवल एक मैच में जीत दर्ज की है। अंकतालिका में राजस्थान सातवें तो हैदराबाद आठवें स्थान पर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स ने लगातार हार के बाद कप्तान बदलने का बड़ा फैसला लिया। राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद टीम डेविड वार्नर की जगह विलियमसन की अगुवाई में खेलेगी। वहीं वार्नर को प्लेइंग इलेवन से बाहर भी बैठना पड़ सकता है। हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले ये बयान दिया है कि वो अपने विदेशी कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

वार्नर ने टूर्नामेंट में अब तक केवल दो अर्धशतक जमाए हैं लेकिन वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो का भी यही हाल है। मुमकिन है कि राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के लिए वार्नर की जगह जेसन रॉय को मौका दिया जाय।

RR vs SRH Live Streaming, Vivo IPL 2021: यहां देखें राजस्थान रॉयल्स-सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का रॉयल्स के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा है । बल्लेबाजी पूरी तरह से सैमसन पर निर्भर हो गई जो पहले मैच में 119 रन बनाने के बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी तक छह मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके। मध्यक्रम में डेविड मिलर ने पांच मैचों में बस एक अर्धशतक जड़ा है जबकि रियान पराग का सर्वाधिक स्कोर 25 रन रहा है।

गेंदबाजी में महंगे खरीदे गए क्रिस मौरिस छह मैचों में 11 विकेट ले सके हैं लेकिन टीम को अपने दम पर जिताने में नाकाम रहे। राहुत तेवतिया को छह मैचों में एक ही विकेट मिला है। सीनियर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने चार और बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने छह मैचों में पांच विकेट लिए हैं। युवा चेतन सकारिया ने छह मैचों में सात विकेट चटकाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टॉ, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, रिद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, जेसन होल्डर , मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल, बासिल थम्पी, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान।

Editor's Pick