This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021, RCB vs MI: हर्षल पटेल की शानदार हैट्रिक के दम पर 111 रन पर ढेर हुई मुंबई; 54 रन से जीती RCB
मुंबई इंडियंस को 111 रन पर ऑलआउट कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 39वें मैच में 54 रन से जीत हासिल की।
Written by India.com Staff
Last Published on - September 26, 2021 11:27 PM IST

मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) की धमाकेदार हैट्रिक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ऑलआउट किया। दुबई में खेले गए 39वें लीग मैच में बैंगलोर के दिए 166 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई टीम 111 रन पर ढेर हो गई। विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम ने 54 रन से ये मैच जीता।
मैच के नायक पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उसके अलावा युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
बैंगलोर के दिए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी बनाई।
बैंगलोर की टीम को पहली सफलता सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने दिलाई, जिन्होंने डी कॉक (24) को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान रोहित के रनों की गति भी धीमी पड़ गई।
दसवें ओवर में मैक्सवेल की गेंद से हाथ में चोट लगने के तुरंत बाद रोहित आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच आउट हुए। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया और पूरी टीम 111 पर ढेर हो गई।
TRENDING NOW
बैंगलोर टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (56) और कप्तान विराट कोहली (51) के जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट, ऐडम मिल्ने और राहुल चहर को एक-एक विकेट मिले।
