add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021, RCB vs RR: आरसीबी का मैच देखने पहुंचीं Dhanashree Verma, फेस शील्ड लगाए आईं नजर

आरसीबी और राजस्थान के बीच सीजन के 16वें मैच के दौरान धनश्री वर्मा को स्टेडियम में एक अलग अंदाज में देखा गया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 22, 2021 9:35 PM IST

IPL 2021, Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, 16th Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच 22 अप्रैल को सीजन का 16वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले के दौरान युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनश्री (Dhanashree Verma) को स्टेडियम में देखा गया. यूं तो धनश्री इस सीजन लगभग सभी मैच में आरसीबी का हौसला बढ़ाती नजर आई हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए खास उपाय भी किए.

दरअसल धनश्री स्टेडियम में फेस शील्ड लगाए नजर आईं. उन्होने इस दौरान आरसीबी की जर्सी भी पहनी हुई थी. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं. फैंस धनश्री की खूबसूरती के साथ ही उनके द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बरते गए एहतियात की भी तारीफ करते नजर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

(PC- IPL)
(PC- IPL)

बता दें कि आरसीबी ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते राजस्थान रॉयल्स को 177 रनों पर सीमित कर दिया. राजस्थान ने टॉस हारने के बाद 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन बनाए. उसकी ओर से शिवम दुबे ने सबसे अधिक 46 रन बनाए जबकि रियान पराग ने 25 तथा राहुल तेवतिया ने 40 रन जोड़े. बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने तीन- तीन विकेट लिए.

दोनों टीमों का इस सीजन का यह चौथा मुकाबला है. बैंगलोर ने अब तक तीनों में जीत हासिल की है जबकि राजस्थआन को एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैचो में हार। बेंगलोर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है.