This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अगर ECB ने मान ली BCCI की यह बात तो इंग्लैंड में होगा IPL 2021
BCCI चाहता है कि ईसीबी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में कुछ फेरबदल करे, जिससे वह आईपीएल के लिए पर्याप्त वक्त निकाल सके.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 20, 2021 11:14 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन पूरा करने को बेताब है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी उसे इस सीजन के बाकी बचे 31 मैचों के आयोजन की मेजबानी करने की पेशकश दी है. एक रिपोर्ट की मानें तो अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के शेड्यूल में कुछ बदलाव के तैयार है तो बीसीसीआई इंग्लैंड में आईपीएल के आयोजन पर राजी हो सकता है.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इस लीग के बाकी बचे 31 मैचों को अपनी उच्च प्राथमिकता में देख रहा है और इस बार उसे इंग्लैंड इसके लिए भा रहा है. लेकिन बीसीसीआई चाहता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में पहले कुछ बदलाव किए जाएं, जिससे टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस लीग का आयोजन पूरा किया जा सके.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस रिपोर्ट में बताया है कि बीसीसीआई और ईसीबी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के शेड्यूल को बदलने पर चर्चा कर रहे हैं. इस चर्चा को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन संकेत हैं कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव के लिए राजी हो गया है. इंग्लैंड इस बार आईपीएल का आयोजन अपने देश में चाहता है, ताकि उसकी काउंटी इससे कुछ कमाई कर सकें.
TRENDING NOW
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक 4 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक खेली जाएगी. अगर बीसीसीआई इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव के लिए मना लेता है तो उसके पास टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के दूसरे चरण के आयोजन के लिए बड़ी विंडो उपल्ध होगी.
भारतीय टीम वैसे भी अगले कुछ दिनों में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. 18-22 जून से शुरू होने वाली इस मैच के बाद वह जुलाई का पूरा महीना वहीं बिताएगी. क्योंकि एक देश से दूसरे देश की यात्रा पर कोरोना वायरस के चलते कड़े क्वॉरंटीन नियमों का पालन करना पड़ता है. ऐसे में बीसीसीआई भी चाहता है कि वह इस समय को बेहतर ढंग से मैनेज कर आईपीएल का आयोजन यहीं करा ले.
