This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021- Rishabh Pant की सोच में विराट कोहली और केन विलियमसन की झलक: Ricky Ponting
आईपीएल में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे Rishabh Pant की रिकी पॉन्टिंग ने जमकर तारीफ की है.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 14, 2021 5:25 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) इन दिनों आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कोचिंग कर रहें हैं. इस टीम ने अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के चोटिल होने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तानी सौंपी है. टीम के मुख्य कोच पॉन्टिंग इस युवा खिलाड़ी की कप्तानी में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की झलक देख रहे हैं. पॉन्टिंग ने पंत को ‘विजेता’ करार दिया है.
पंत ने हाल ही में आईपीएल में बतौर कप्तान अपना डेब्यू किया है. अपनी कप्तानी के पहले ही मैच में उन्होंने तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया. पॉन्टिंग मानते हैं कि पंत में ऊर्जा का स्तर बेहतरीन है.
पॉन्टिंग ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘आप चाहते हैं कि उनकी (पंत) तरह का खिलाड़ी जल्द से जल्द मैच में भूमिका निभाए और अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करे.’
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह जिस तरह सोचते हैं वह असल में विराट या केन (विलियमसन) की तरह है. अब वह अंत में क्रीज पर डटे हैं तो आप अधिकतर समय जीत दर्ज करोगे फिर चाहे कितने भी रन बनाने हों.’

दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने टीम के कप्तान की सराहना करते हुए कहा, ‘वह उर्जावान हैं और आप विकेट के पीछे से इसे सुन सकते हो, वह मुकाबले से जुड़े रहना पसंद करते हैं और वह विजेता हैं.’
पॉन्टिंग समझते हैं कि आलोचक पंत की विकेटकीपिंग को लेकर सवाल उठाते हैं. लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने काफी सुधार दिखाया.
पोंटिंग की टीम के पूर्व साथी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पंत की तुलना पर उन्होंने कहा, ‘वह शानदार थे. इस तरह की बल्लेबाजी करने वाले की हमेशा तुलना होगी.’ दिल्ली कैपिटल्स के इस मुख्य कोच ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि गिली (गिलक्रिस्ट) की विकेटकीपिंग पंत से बेहतर थी. लेकिन मैंने भारत में टर्निंग पिचों पर उन्हें (पंत) जिस तरह विकेटकीपिंग करते हुए देखा (इंग्लैंड के खिलाफ), मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उन्होंने उससे बेहतर विकेटकीपिंग की.’
TRENDING NOW
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर उनकी बल्लेबाजी के साथ उनकी विकेटकीपिंग में भी सुधार होता है तो वह अगले 10 से 12 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के विकेटकीपर रह सकते हैं.’ कोच ने हालांकि स्वीकार किया कि आईपीएल का पिछला सत्र पंत के लिए सबसे अच्छे सत्र में से एक नहीं था.
इनपुट : भाषा
