add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: Rishabh Pant को मिली दिल्ली की कमान तो Shreyas Iyer बोले...

श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह पूरे सीजन के लिए IPL 2021 से बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 31, 2021 9:55 AM IST

आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के रूप में करारा झटका लगा है. अय्यर ने बीते सीजन अपनी कप्तानी में दिल्ली की टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था. उनकी कप्तानी में टीम संतुलित दिख रही थी और इस सीजन भी उससे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद थी लेकिन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अय्यर का कंधा चोटिल हो गया और वह पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं. ऐसे में दिल्ली ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तानी सौंपी है.

पंत इन दिनों भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अपना जलवा दिखा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही वह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई मौकों मैच विनिंग इंनिंग खेली हैं, जिससे उनका कॉन्फिडेंस भी हाई है. अय्यर भी मानते हैं कि उनकी गैर-मौजूदगी में 26 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज को कमान सौंपना बिल्कुल सही फैसला है. अय्यर ने कहा, ‘वह इस काम के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में अय्यर ने कहा, ‘जब मैं अपनी कंधे की चोट से जूझ रहा हूं और दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के इस सीजन के लिए एक नेतृत्व की तलाश है, तो मुझे इस बात में जरा भी संदेह नहीं है कि रिषभ इस काम के लिए सबसे बेहतर साबित होंगे. हमारी इस शानदार टीम के लिए वह कुछ जादुई चीजें कर के दिखाएं इसके लिए मैं उन्हें अपनी पूरी शुभकामनाएं देता हूं. मैं इस सीजन अपनी टीम को बहुत मिस करूंगा लेकिन मैं उन्हें हर मैच में चीयर करूंगा.’

टीम के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने भी इससे पहले कहा, ‘पंत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन का परचम लहराकर आए हैं. वह इन दिनों कॉन्फिडेंस से भरे लग रहे हैं. ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है कि वह कप्तानी की भूमिका भी वह बेहतर निभाएंगे. पॉन्टिंग ने यह भी कहा 2018 के मध्य से जब अय्यर ने टीम की कप्तानी संभाली थी, तब से ही उन्होंने टीम का नेतृत्व बखूबी किया है.’