add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

देखें VIDEO: स्मार्ट हो गई हैं Rohit Sharma की बेटी Samaira, बल्लेबाज पापा को कर रही कॉपी

देखें- इस सीजन 'मुंबई इंडियंस' को कुछ इस अंदाज में चीयर करेंगी रोहित शर्मा की बेटी समायरा. क्यूट अंदाज में बोल रही हैं- 'मुंबई इंडियंस'

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 31, 2021 12:52 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों को आखिरी रूप में देने में जुटे हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास अपना मनोबल बढ़ाने की एक खास वजह है कि उनकी एक नन्ही फैन इस सीजन ‘मुंबई इंडियंस- मुंबई इंडियंस’ बोलना जो सीख गई है. यह नन्ही फैन कोई और नहीं बल्कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा (Samaira) हैं. इतना ही नहीं समायरा अब डैडी की तरह बैटिंग भी सीख रही हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने टि्वटर हैंडल पर समायरा का यह क्यूट वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रोहित हाल ही में भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट, 5 टी20i और तीन वनडे की सीरीज का सफल अभियान खत्म किया है. भारत ने इंग्लैंड को तीनों ही फॉर्मेट में मात दी है. इसके बाद रोहित अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ मुंबई इंडियंस के बायो बबल में शिफ्ट कर गए. बुधवार को मुंबई इंडियंस ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें समायरा अपनी मम्मी के साथ खेलती दिख रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/mipaltan/status/1377117018743181321?s=20

समायरा को मुंबई का एक खिलाड़ी एक हेल्मेट पहनाता है, जिसे वह आसानी से सिर पर पहन लेती हैं. इसके बाद रितिका समायरा से सवाल करती हैं कि डैडा छक्का कैसे मारते हैं. समायरा रोहित के अंदाज में एक पुल शॉट की एक्टिंग करती दिखीं.

TRENDING NOW

इसके बाद रितिका हेल्मेट उतारक उस पर बने लोगो के बारे समायरा से सवाल करती हैं कि यह क्या है. तो समायरा जोर से बोलती हैं- ‘मुंबई इंडियंस.’ यह सुनकर रितिका भी हैरान रह जाती हैं और इस वीडियो में समायरा से दूर बैठे रोहित भी चहक उठते हैं.

इस बार खिलाड़ियों को भले ही मैदान पर अपने फैन्स के चीयरअप करने का शोर नहीं सुनाई देगा लेकिन ड्रेसिंग रूम और होटल रूम में उनकी फैमली जरूर मौजूद होगी, जो उनके खेल को चीयर करेंगी. एक मिनट 4 सेकंड का यह वीडियो टि्वटर पर खूब वायरल हो रहा है.