IPL 2021, RCB vs KKR: इन खिलाड़ियों को मिल सकता है Playing XI में मौका, Dream11 टीम में करें इनका चयन

अपनी कुशल रणनीति के लिये मशहूर इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन केकेआर का अभियान पटरी पर लाने के लिये बेताब होंगे.

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 17, 2021, 03:45 PM IST

Published On Apr 17, 2021, 03:45 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2021, 03:45 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स. (PC- IPL)

IPL 2021, Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, Playing XI Prediction & Dream11 Team: कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) अपने मध्यक्रम की कमजोरियों से पार पाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा. दुनिया में सीमित ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों इयोन मोर्गन और विराट कोहली के बीच होने वाले इस मुकाबले में बैंगलोर की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी लगता है क्योंकि उसने अपने पिछले दोनों मैच जीते है.

अपनी कुशल रणनीति और मानव प्रबंधन के लिये मशहूर इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन केकेआर का अभियान पटरी पर लाने के लिये बेताब होंगे. केकेआर का मध्यक्रम नहीं चल रहा है जिसके कारण उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुंबई के खिलाफ केकेआर का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और उसे 13 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोर्गन ने अपने कप्तानी कौशल का परिचय गेंदबाजी में दिखाया था और मुंबई को 152 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभायी थी. डेथ ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी से आंद्रे रसेल ने छह विकेट लिये लेकिन बल्लेबाजी में वह फिर से नाकाम रहे. वह दो मैचों में केवल 14 रन ही बना पाये हैं.

उप कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा. नितीश राणा ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये. केकेआर को इस युवा बल्लेबाज से अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, 10th Match Probable XI:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, पृथ्वी कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती, हरभजन सिंह।

RCB vs KKR Dream11 Team:

विकेटकीपर – एबी डीविलियर्स.

बल्लेबाज – विराट कोहली (कप्तान), नितीश राणा (उप कप्तान), राहुल त्रिपाठी, देवदत्त पड्डिकल.

ऑलराउंडर – ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल.

गेंदबाज – पैट कमिंस, हर्षल पटेल, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज. (भाषा इनपुट के साथ)

Editor's Pick