add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

RCB vs KKR, Top 3 Batting Performance: बैंगलोर के खिलाफ बेंडन मैक्‍कुलम ने खेली थी 158 रनों की पारी, ये हैं दोनों टीमों का इतिहास

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलारे और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 18, 2021 2:42 PM IST

आज दोपहर दो बजे से आईपीएल (IPL 2021) के 11वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स (Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों ही टीमें कागजों पर बेहद मजबूत नजर आती है लेकिन हार जीत का निर्णय तो आज शाम तक ही हो जाएगा. आईये हम आपको बताते हैं कि अबतक इन दिनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों का इतिहास कैसा रहा है.

दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का इतिहास (RCB vs KKR Stats)

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अबतक आईपीएल में कुल 26 बार आमने सामने आए हैं. इसमें से 12 बार बैंगलोर को जीत मिली है जबकि कोलकाता की टीम 14 मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है.

टॉप-3 बल्‍लेबाजी परफॉर्मेंस (Topn) 

आईपीएल 2008, ब्रेंडन मैक्‍कुलम 158*(73)

दोनों टीमों के इतिहास पर नजर डालें तो साल 2008 में आईपीएल का शुरुआती मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था. कोलकाता की तरफ से खेलते हुए न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान ब्रेंडन मैक्‍कुलम ने 73 गेंदों पर 158 रन ठोक दिए थे. अपनी पारी में मैक्‍कुलम ने 13 छक्‍के औश्र 10 चौके लगाए थे. कोलकाता ने मैच में निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. जवाब में बैंगलोर की टीम 82 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी.

आईपीएल 2011, क्रिस गेल 102*(55)

कोलकाता में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिस गेल ने 55 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी. गेल ने अपनी पारी में 10 चौके और सात छक्‍के लगाए थे. क्रिस गेल की आंधी के चलते 172 रन के लक्ष्‍य को बेंगलोर ने आसानी से बना लिया. आरसीबी को मैच में नौ विकेट से जीत मिली.

आईपीएल 2020, एबी डीविलियर्स, 72* (33)

बीते साल भारत में फैले कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ. विराट कोहली अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे. इसी बीच कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में एबी डीविलियर्स का जलवा देखने को मिला. एबी ने मैच में 33 गेंदों का सामना कर 72 रन ठोक दिए. जिसके चलते बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. जवाब में कोलकाता की टीम 119/9 रन ही बना सकी.