This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021, RCB vs RR: Riyan Prag पर भड़के Harshal Patel, आउट करने पर दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल
राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग का विकेट लेते ही आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के हाव-भाव पूरी तरह से बदल गए...
Written by India.com Staff
Last Published on - April 23, 2021 11:35 AM IST

IPL 2021, Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, 16th Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.ये बैंगलोर की सीजन में लगातार चौथी जीत रही. इसी के साथ आरसीबी ने अंकतालिका में टॉप पर जगह बना ली है. आरसीबी की इस जीत में हर्षल पटेल (Harshal Patel) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 4 ओवरों में 47 रन देकर 3 विकेट झटके. हालांकि मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब हर्षल पटेल अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके.
राजस्थान की पारी का 14वां ओवर हर्षल पटेल ने डाला. दूसरी गेंद पर रियान पराग ने चौका जड़ा, लेकिन अगली बॉल पर वह युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद हर्षल पटेल का रियान पर गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने इशारे से पराग को पवेलियन जाने का इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
— Aditya Das (@lodulalit001) April 22, 2021
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से मात दी. राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया जिसे, बेंगलोर ने 16.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया. बैंगलोर के लिए पडिकल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए. कोहली ने 47 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए.
.@devdpd07 scored a magnificent ton & won the Man of the Match award as @RCBTweets beat #RR. 👏👏 #VIVOIPL #RCBvRR
Scorecard 👉 https://t.co/dch5R4juzp pic.twitter.com/cg8YBV8FPO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2021
आरसीबी की इस सीजन में चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ फिर से तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. राजस्थान को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है.
