स्‍कॉट स्‍टायरिस: सच कहूं तो मुझे इस IPL भी CSK से अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद नहीं थी, धोनी की टीम ने...

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आईपीएल 2021 में सातवें स्‍थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया.

Edited By : India.com Staff |May 05, 2021, 08:04 PM IST

Published On May 05, 2021, 08:04 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2021, 08:04 PM IST

न्‍यूजीलैंड की टीम के पूर्व ऑलराउंडर और मौजूदा वक्‍त में कमेंटेटर स्‍कॉट स्टायरिस (Scott Styris) को कभी उम्‍मीद नहीं थी कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) पिछले साल पूरी तरह विफल होने के बाद इस साल आईपीएल (IPL 2021) में शानदार वापसी कर पाएगी. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई फ्रेंचाइजी इस सीजन में मौजूदा वक्‍त में नंबर-2 पर है. वहीं बीते सीजन चेन्‍नई ने नंबर-7 पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था.

स्‍कॉट स्‍टायरिस (Scott Styris) ने कहा, “चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) का पिछले सीजन में विफल होना और फिर इस सीजन शानदार वापसी करना ये दर्शाता है कि वो केवल एक बुरा वक्‍त था. सच कहूं तो मुझे इस सीजन भी चेन्‍नई पर जरा भी विश्‍वास नहीं था लेकिन वो एक समझदार फ्रेंचाइजी है. उन्‍होंने कुछ स्‍मार्ट निर्णय लिए.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

“चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इस सीजन सुरेश रैना (Suresh Raina) और अंबाती रायडू को निचले क्रम में धकेलते हुए नंबर-3 पर मोइन अली (Moeen Ali) को जगह दी. रैना तीसरे नंबर पर टीम का मजबूत हिस्‍सा रहे हैं. रैना अब रेगुलर क्रिकेट नहीं खेलते हैं. इसीलिए ये निर्णय लिया गया.”

स्‍कॉट स्‍टायरिस (Scott Styris) ने कहा, “मोइन अली को खरीदा इस फ्रेंचाइजी का बेहद स्‍मार्ट कदम था. पिछले सीजन में चेन्‍नई का मिडल ऑडर बड़ी समस्‍या थी. मेरी नजर मे यही आईपीएल 2020 में चेन्‍नई के प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचने की मुख्‍य वजह थी. चेन्‍नई ने अपनी कमजोर पर काम किया. उसे मजबूत किया. यही वजह है कि इस सीजन में टीम ने मजबूत वापसी की.”

Editor's Pick