add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: चाहे Jasprit Bumrah हों या फिर Ashwin या Harbhajan, सबका बॉलिंग ऐक्शन कॉपी करना जानते हैं श्रेयस गोपल, देखें- VIDEO

राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिन श्रेयस गोपाल को मैदान पर मस्ती का कुछ समय मिला तो उन्होंने हरभजन, अश्विन और बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल की.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 23, 2021 5:32 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों की गेंदबाजी पर काफी पैनी नजर रखते हैं. वह उनकी बॉलिंग पर इतने मोहित हैं के हू-ब-हू उनकी बॉलिंग एक्शन में भी बॉलिंग सीख चुके हैं. हाल ही उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के गेंदबाजी एक्शन की कॉपी की. राजस्थान रॉयल्स ने गोपाल के इस वीडियो को टि्वटर पर पोस्ट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

रॉयल्स की टीम मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रात की रोशनी में अभ्यास कर रही थी. इस दौरान गोपाल को कुछ मस्ती करने का मौका मिला तो उन्होंने इन तीन-तीन भारतीय स्टार गेंदबाजों की नकल कर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1384927437021016064?s=20

इस वीडियो में सबसे पहले गोपाल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कॉपी किया. इसके बाद उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बॉलिंग एक्शन से बॉल की और फिर हरभजन सिंह के. तीनों ही एक्शन इतने परफैक्ट थे कि कहना ही क्या. इस वीडियो के अंतिम हिस्से में गोपाल यह बताते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि बुमराह ने अपने एक्शन की कॉपी देखकर कहा था कि वह उनसे भी बेहतर ढंग से इसके करते हैं.

बता दें आईपीएल में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स और श्रेयस गोपाल दोनों की ही किस्मत कुछ सही नहीं चल रही है. गोपाल को इस सीजन अभी तक 4 में से सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला है. लेकिन वह इन दोनों मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं.

रॉयल्स का हाल भी कुछ ठीक नहीं है. उसने टूर्नमेंट में अभी तक 4 मैच खेलकर सिर्फ 1 में ही जीत दर्ज की है. शनिवार को उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा.