- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 something is missing in our batting line up says rohit sharma 4610473
IPL 2021 में तीसरी हार के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम में कुछ कमी है
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
Published On Apr 24, 2021, 09:34 AM IST
Last UpdatedApr 24, 2021, 09:34 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन में अपनी तीसरी हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ओस को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में मिली हार के पीछे का काण बताया।
शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मुंबई को पंजाब किंग्स के हाथों नौ विकेट से हार मिली। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने मैच के बाद कहा, “ये बहुत मुश्किल विकेट था, हमने कोशिश की कि इस विकेट पर सामंजस्य बैठाया जाए, हमने पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरी पारी में ओस ने अहम योगदान दिया, जिसने मैच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।”
मुंबई के कप्तान ने माना कि टीम की 14वें सीजन में बल्लेबाजी में कुछ कमी नजर आ रही है। उन्होंने कहा, “हमारे बल्लेबाजी क्रम में कुछ कमी है, हम जैसे चाहते हैं वैसे 20 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं और हमें इस पर ध्यान देना होगा और देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं।”
उन्होने कहा, “मेरा अब भी मानना है कि विकेट बल्लेबाजी के लिए बुरा नहीं था। आपने देखा कि पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी की और 9 विकेट से जीत हासिल की। केवल हमारी बल्लेबाजी में कमी थी। अगर आप इस विकेट पर 150-160 रन बना लेते हैं तो आप हमेशा खेल में बने रहते हैं। पिछले दो मैचों में हम यही करने में नाकाम रहे। हमने पिछले मैचों में पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन आज हम ऐसा नहीं कर पाए।”