add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत छोड़ने पर भावुक हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर Simon Doull, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

आईपीएल में अब तक 29 मैच ही खेले जा सके थे. इसी बीच बढ़ते कोरोना केस के बाद इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 6, 2021 10:11 AM IST

Indian Premier League 2021: बायो बबल के बावजूद बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डॉल (Simon Doull) इस सीजन कमेंटेटर पैनल का हिस्सा थे, लेकिन अब आईपीएल स्थगित होने के बाद उन्हें भी अपने देश लौटना पड़ा.

भारत छोड़ते वक्त साइमन भावुक हो गए. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल मैसेज लिखा- “डियर इंडिया, आपने मुझे इतने वर्षों में बहुत कुछ दिया है और मुझे दुख है कि ऐसे प्रयासों में आपका साथ छोड़ रहा हूं. जो लोग पीड़ित हैं मेरा दिल उनके और उनके परिवार के सदस्यों की तरफ है. प्लीज सेफ रहने के लिए वो करें, जो आप कर सकते हैं, जब तक आपकी देखभाल ना हो जाए.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 14वें सीजन के बाकी मैचों को सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रहा है. हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, विंडो की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा है कि बीसीसीआई सीजन के बाकी बचे 31 मैचों के लिए सितंबर की विंडो पर तलाश रहा है. उन्होंने कहा, “सितंबर की विंडो पर विचार किया जा रहा है. उस समय भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज भी खत्म हो जाएगी और विदेशी खिलाड़ी टी-20 विश्व कप के लिए तैयार हो सकते हैं.”