This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: गुस्साए Virat Kohli ने कुर्सी पर मारा बल्ला, आचार संहिता के उल्लंघन पर फटकार
कोहली ने 29 गेंद में 33 रन बनाए हालांकि वह अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिखे. उनकी टीम ने छह रन से मैच जीता.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 15, 2021 11:13 AM IST

Indian Premier League 2021, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 14 अप्रैल को 6 रन से जीत दर्ज की. ये आरसीबी की इस सीजन लगातार दूसरी जीत रही, लेकिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की ये खुशी कुछ हद तक कम जरूर हो गई है. विराट कोहली को आचार संहिता का दोषी पाया गया है. कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ सीजन के छठे मैच में आउट होने पर गुस्से में कुर्सी को लात मारी थी, जिसके चलते उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई है.
विराट कोहली को 12.1 ओवर में जेसन होल्डर ने शॉर्ट गेंद पर डीप में विजय शंकर के हाथों लपकवाया. कोहली 29 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके हताश विराट कोहली ने डगआउट में पहुंचकर कुर्सी पर अपना बल्ला दे मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Full disappointed King Kohli 😭😭
Kya hogayaking aapko after lockdown 😓 your not playing like old Virat 😭
I don’t know When you got out then literally come tears from my eyes 😭😭
When you are out then that day I couldn’t sleep well 😭😓😓
Always loving you 😘😘@imVkohli pic.twitter.com/njc5VPjp8p
— Allu Eswar Naik (@allueswarnaik) April 14, 2021
TRENDING NOW
आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है.इसके लिये मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है.’’ इस मैच में मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे, जबकि नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे.
