कई बार खिलाड़ी को नहीं पता होता कि उसे क्यों नहीं चुना जा रहा है: KKR के स्पिनर कुलदीप यादव

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है।

Edited By : India.com Staff |Sep 14, 2021, 05:46 PM IST

Published On Sep 14, 2021, 05:46 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2021, 05:46 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के दौरान खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारत के श्रीलंका दौरे पर एक्शन में लौटे थे। अब बाएं हाथ के स्पिनर अब यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के साथ कोलकाता नाइट नाइडर्स (Kolkata Knight Riders) की जर्सी में वापसी करेंगे।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो इंटरव्यू में यादव ने कोलकाता फ्रेंचाइजी के अंदर कम्यूनिकेशन की कमी पर अफसोस जताया और कहा कि कई बार एक खिलाड़ी को नहीं पता होता है कि उसे क्यों नहीं चुना जा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप ने कहा, “अगर कोचों ने आपके साथ पहले काम किया है और लंबे समय तक आपके साथ हैं, तो वो आपको बेहतर समझते हैं। लेकिन संचार कमजोर होने पर ये बहुत मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी आप ये भी नहीं जानते कि आप खेल रहे होंगे या नहीं। नहीं, या टीम आपसे क्या उम्मीद करती है।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको लगता है कि आप खेलने के योग्य हैं, टीम के लिए मैच जीत सकते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि आप क्यों नहीं खेल रहे हैं। मैनेजनेंट अपनी योजनाओं के साथ 2 महीने के लिए आता है, जिससे ये मुश्किल हो जाता है।”

चाइनामैन यादव ने ये भी कहा कि जब उन्हें बाहर बैठने का कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला तो वो चौंक गए और इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि टीम ने उनके कौशल में पर्याप्त विश्वास नहीं दिखाया। यादव ने कहा, “भारतीय टीम में वो आपसे तब बात करते हैं जब आपका चयन नहीं होता है, लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि मैंने आईपीएल से पहले फ्रैंचाइज़ी से बात की थी लेकिन बीच में हुए मैचों में, किसी ने मुझे स्पष्टीकरण नहीं दिया। मैं थोड़ा हैरान था। मुझे लगा जैसे उन्हें मुझ पर भरोसा नहीं था, मेरे कौशल पर भरोसा नहीं था। ऐसा तब होता है जब टीम के पास कई विकल्प होते हैं। केकेआर के पास अब स्पिन गेंदबाजी के काफी विकल्प हैं।”

कोलकाता टीम ने टूर्नामेंट के बीच में दिनेश कार्तिक की जगह इयोन मोर्गन को कप्तान नियुक्त किया था। इस पर यादव ने कहा कि फ्रेंचाइजी में भारतीय कप्तान होने से बहुत फर्क पड़ता है, खासकर भारतीय खिलाड़ियों के लिए।

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से, निश्चित रूप से बहुत फर्क पड़ता है। मुझे नहीं पता कि इयोन मॉर्गन मुझे कैसे देखते हैं। ऐसे मामलों में, कम्युनिकेशन गैप बढ़ जाता है। जब कप्तान एक भारतीय है, तो आप सचमुच उनके पास जा सकते हैं और पूछ सकते हैं कि आप क्यों नहीं खेल रहे हैं।”

कुलदीप ने आगे कहा, “मान लीजिए, रोहित शर्मा कप्तान हैं, आप स्वतंत्र रूप से सुधार के तरीकों के बारे में पूछ सकते हैं, टीम में मेरी भूमिका क्या है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि कप्तान उन्हें मुझसे जो उम्मीदें हैं, उसमें भी दिलचस्पी लेनी चाहिए।”

Editor's Pick