This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021, RCB vs MI: कोहली-मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्कोर 165/6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियस के खिलाफ छह विकेट पर 165 रन बनाए।
Written by India.com Staff
Last Published on - September 26, 2021 9:44 PM IST

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मैच में मुंबई इंडियस (Mumbai Indians) के खिलाफ छह विकेट पर 165 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए श्रीकर भरत ने भी 32 रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्न और राहुल चाहर ने एक एक विकेट लिया।
कोहली ने शुरू से ही आक्रामकता बरती, जिसमें उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर पारी की दूसरी ही गेंद पर आकर्षक छक्का जड़ा जिन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट) ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलायी। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल खाता खोले बिना पवेलियन पहुंच गये।
एक ओवर बाद कोहली ने बुमराह पर छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रेंचाइजी) में अपने 10,000 रन भी पूरे किये। वो ऐसा करने वाले पांचवें और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इस तरह पावरप्ले में आरसीबी ने एक विकेट पर 48 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने भी अपने कप्तान से प्रेरणा लेकर 24 गेंद में 32 रन बनाये जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।
भरत ने राहुल चाहर (33 रन देकर एक विकेट) पर अपनी पारी के दोनों छक्के जड़े लेकिन इसी गेंदबाज ने उनकी पारी खत्म की। वो चाहर पर दूसरा छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर डीप कवर में सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे जिससे दूसरे विकेट की 68 रन की साझेदारी भी समाप्त हुई।
इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली को आउट करने का मौका गंवा दिया और आसान कैच लपकने से चूक गए। अब मैक्सवेल क्रीज पर उतरे और टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बनाए।
कोहली ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने और मैक्सवेल ने इसी तरह रन बनाते हुए तीसरे विकेट के लिये 51 रन की साझेदारी निभायी। लेकिन एडम मिल्न ने 16वें ओवर में आरसीबी के कप्तान कोहली को आउट कर यह भागीदारी तोड़ी।
एबी डिवलियर्स (11) ने भी आते ही इरादे जतला दिये और दूसरी गेंद को छक्के के लिये भेज दिया जिससे बुमराह के इस ओवर में 13 रन बने।फिर मैक्सवेल ने अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन बटोरने के अलावा अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
बुमराह ने 19वें ओवर में जमे हुए बल्लेबाज मैक्सवेल और खतरनाक दिख रहे डिवलियर्स दोनों के महत्वपूर्ण विकेट झटके, वर्ना स्कोर इससे बड़ा हो सकता था।
