• Home
  • News
  • Ipl 2021 virender sehwag criticized rishabh pant captaincy said wont give him 5 out of 10 4620884

IPL 2021: Rishabh Pant की कप्तानी पर गुस्साए Virender Sehwag, बोले- 10 में से 5 नंबर भी नहीं दूंगा

रिषभ पंत की कप्तानी से वीरेंद्र सहवाग जरा भी प्रभावित नहीं हैं. उन्होंने पंत की कप्तानी को 10 में से सिर्फ 3 नंबर दिए.

Edited By : India.com Staff |Apr 28, 2021, 11:04 AM IST

Published On Apr 28, 2021, 11:04 AM IST

Last UpdatedApr 28, 2021, 11:04 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में पहली बार कप्तानी कर रहे रिषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी से पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) काफी नाराज हैं. उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंत ने जिस तरह से कप्तानी की उसे देखकर उन्हें 10 में से 5 नंबर भी नहीं दे सकता. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी के खिलाफ पूर कंट्रोल में दिख रही थी लेकिन मार्कस स्टोइनिस से पंत ने 20वां ओवर फिंकवाकर अपनी टीम को दबाव में ले आए.

स्टोइनिस को पारी का आखिरी ओवर फेंकने के लिए दिया गया और उस समय बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) क्रीज पर थे, जिन्होंने स्टोइनिस की जमकर पिटाई की और 6 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन कूट दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सहवाग इस बात काफी नाराज थे कि पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे अपने स्टार स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) से पूरे 4 ओवर नहीं फिंकवाए, जबकि उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट निकाला था. सहवाग ने पंत की कप्तानी की आलोचना करते हुए उन्हें 10 में से सिर्फ 3 नंबर दिए हैं.

नजफगढ़ के नबाव के नाम से मशहूर सहवाग क्रिक बज पर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा इस युवा कप्तान को यह सीखना होगा कि वह अपने बॉलिंग यूनिट के साथ पूरा न्याय करें.

सहवाग ने पंत की कप्तानी की आलोचना करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें कप्तानी के लिए 10 में से 5 नंबर भी नहीं दे पाऊंगा. क्योंकि आप कप्तानी में इतनी गलतियां नहीं कर सकते. अगर आपका मुख्य गेंदबाज ही बॉलिंग नहीं कर पा रहा है तो आपकी सारी कैल्कुलेशन गलत है. एक कप्तान को परिस्थितियों के लिहाज से अपने बॉलिंग संसाधनों का उपयोग करना आना ही चाहिए.’

42 वर्षीय सहवाग ने कहा, ‘आपको ये सीखना होगा. नहीं तो आप किसी को भी बॉल दे देंगे. किसी कप्तान की क्षमता इसी से आंकी जाती है कि वह परिस्थितियों के लिहाज से खेल को कैसे घुमाता है. उसे अपनी बॉलिंग और फील्डिंग में इसके अनुसार ही बदलाव करने पड़ते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अगर पंत एक अच्छा कप्तान बनना चाहते हैं तो उन्हें ये छोटी-छोटी चीजें सीखनी होंगी. स्मार्ट क्रिकेट खेलकर ही आप स्मार्ट कप्तान बन सकते हो.’

Editor's Pick