- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2021 we have to start winning cause there is nothing left to lose says kkrs mentor david hussey 4966525
IPL 2021: KKR के मेंटोर बोले- हमें जीतना शुरू करना होगा क्योंकि हारने के लिए कुछ नहीं बचा है
इयोन मोर्गन की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2021 के पहले चरण में मात्र दो मैच जीतकर सातवें स्थान पर है।
Published On Sep 19, 2021, 10:00 AM IST
Last UpdatedSep 19, 2021, 10:00 AM IST
14वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) सीजन के पहले चरण में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर डेविड हसी (David Hussey) को उम्मीद है कि टीम यूएई में शुरू हो रहे दूसरे चरण में बेहतर चुनौती पेश करेगी।
हसी ने कहा, “हमारा लक्ष्य अब भी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का है। हमें जीतना शुरू करना होगा क्यों हारने के लिए हमारे पास कुछ नहीं बचा है।”
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खिलाड़ियों को 2014 के सीजन से प्रेरणा लेने के लिए कहा, जब कोलकाता टीम ने लगातार 9 मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया था। उन्होंने कहा, “हमने ये पहले भी किया है और हम दोबारा भी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसा स्क्वाड है जो ये कर सकता है।”
पहले चरण में खास प्रदर्शन ना कर सके कोलकाता के भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) और नितीश राणा (Nitish Rana) के बारे में हसी ने कहा, “दोनों ही क्वालिटी खिलाड़ी हैं और अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। वो भारतीय खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी हैं जो कि यहां एक-दो सीरीज नहीं बल्कि अगले दशक के लिए रहेंगे।”
पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को भारतीय टीम में मौका मिलने से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “वो एक अच्छा लड़का है जिसे गेंदबाजी करना पसंद है। कभी कभी आपको उससे गेंद छुपानी पड़ती है ताकि वो जरूरत से ज्यादा गेंदबाजी ना करे।”