add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

MS Dhoni के साथ बातचीत करके मुझे काफी आत्मविश्वास मिला: रिपल पटेल

मध्यक्रम गेंदबाज रिपल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 5, 2021 4:44 PM IST

सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 50वें मैच के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले मध्यक्रम बल्लेबाज रिपल पटेल ने कहा कि कहा कि पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni) से बातचीत करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

पटेल ने कहा, “जब मैंने गार्ड लिया तो माही भाई को स्टंप्स के पीछे देखना पूरी तरह से एक अलग एहसास था। बहुत अच्छा लगा कि माही भाई मुझे खेलते हुए देख रहे हैं। मैंने माही भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “खेल के बाद, मैंने उनसे पूछा कि वो हर मैच कैसे खत्म करते हैं, वो मैदान पर कैसे सोचतें हैं और स्कोर का पीछा करते हुए उनके दिमाग में क्या चलता है। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया।”

दिल्ली ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था और इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैप हासिल करने पर उनकी भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि ये उनका पहला मैच था।

उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में खुश था जब मुझे मिशी भाई (अमित मिश्रा) से कैप मिली। ऐसा नहीं लगा कि ये मेरा पहला मैच था। मुझे लगा मैच में जाने के लिए वास्तव में अच्छा है। मैंने बस अपने आप को पीछे देखा और खेल के हर हिस्से का आनंद लिया।”

उन्होंने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने गया (71/3 पर), तो हमें रन प्रति गेंद की गति से रन बनाने की जरूरत थी। मेरा लक्ष्य टीम के लिए मैच खत्म करना था। शिखर भाई (धवन) ने मुझे क्रीज पर अपना समय लेने के लिए कहा था। इसलिए मैंने अपना समय लिया और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया।”

रिपल को दिल्ली के फैंस की तरह कगिसो रबाडा को आखिरी ओवर में एक चौके के साथ मैच खत्म करते हुए देखने में मजा आया।

उन्होंने कहा, “हमारे लिए मैच जीतना बहुत जरूरी था। ये एक संकटपूर्ण स्थिति थी जब हमें 3 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। हम कुछ रनों की तलाश में थे और रबाडा को बाउंड्री लगाते हुए देखना बहुत अच्छा था। मैं निराश था कि मैंने मैच खत्म नहीं किया, लेकिन ये बहुत अच्छा था कि टीम जीत गई और 20 अंक तक पहुंच गई।”