• Home
  • News
  • Ipl 2022 aaron finch joins kolkata knight riders as a replacement for alex hales 5282904

IPL 2022: एलेक्स हेल्स की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े एरोन फिंच

केकेआर 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ आईपीएल 2022 की शुरूआत करेगी.

Edited By : India.com Staff |Mar 11, 2022, 09:11 PM IST

Published On Mar 11, 2022, 09:11 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2022, 09:11 PM IST

दो बार खिताब जीत चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15नें सीजन के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) के विकल्प के रूप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) को स्क्वाड में शामिल किया है.

पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज हेल्स ने टूर्नामेंट से हटने का कारण बुलबुला थकान का हवाला दिया है. जिसके बाद केकेआर ने 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर फिंच को आईपीएल 2022 के लिए टीम से जोड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के ICC T20 विश्व कप विजेता कप्तान फिंच ने अब तक 88 T20I खेल हैं जहां उन्होंने 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2686 रन बनाए हैं. 87 आईपीएल मैचों में फिंच ने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

केकेआर 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ आईपीएल 2022 की शुरूआत करेगी.

IPL 2022 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, बी इंद्रजीत, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एरोन फिंच, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, अमन खान.

Editor's Pick