This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL Auction 2022: कभी बैट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, Shivam Mavi पैदल जाते थे क्रिकेट एकेडमी
Shivam Dube IPL 2022, इस सीजन शिवम मावी (Shivam Mavi) पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. शिवम मावी के पास करियर की शुरुआत में बैट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे...
Written by India.com Staff
Last Published on - February 13, 2022 2:06 PM IST

IPL Auction 2022: आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में शिवम मावी (Shivam Mavi) को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 7.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. शिवम पहले भी इसी टीम के लिए खेलते थे, लेकिन ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया. अब एक बड़ी रकम के साथ मावी को केकेआर से कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिससे वह काफी खुश हैं. शिवम के पिता पंकज मावी नोएडा प्राधिकरण में एक ठेकेदार हैं. वह इसके साथ ही किसानी भी करते हैं. पूरा परिवार नोएडा सेक्टर-71 में एक बेडरूम के फ्लैट में रहता था, लेकिन आज शिवम मावी ने अपने दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है.
कभी बैट खरीदने के लिए नहीं थे शिवम मावी (Shivam Mavi) के पास पैसे
एक वक्त था, जब शिव मावी के पास बैट खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे. वह दोस्तों से बल्ला मांगकर खेलते थे, लेकिन क्रिकेट ही उनका जुनून था और इसके लिए तमाम परेशानियों से उन्होंने लड़ा. शिवम सेक्टर-71 से सेक्टर-34 तक पैदल ही चलकर जाते थे, ताकि एकेडमी तक जाने में पैसा खर्च ना करना पड़े.
विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे शिवम मावी
शिवम मावी साल 2019 में विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे. उस टूर्नामेंट अपनी स्विंग के दम पर उन्होंने 9 शिकार भी किए. भारत को खिताब दिलाने में शिवम मावी को बड़ा योगदान रहा है.
आईपीएल में 25 विकेट झटक चुके शिवम मावी
साल 2018 में आईपीएल डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 26 आईपीएल मैचों में 715 रन देकर कुल 25 शिकार किए हैं. इस लीग में शिवम मावी का बोस्ट 4/21 रहा. प्रथम श्रेणी के 6 मैचों में उन्होंने 25 शिकार किए हैं, जबकि लिस्ट-ए के 29 मुकाबलों में शिवम 45 शिकार कर चुके हैं.
