• Home
  • News
  • Ipl 2022 australian captain pat cummins joins kkr ahead of clash againts punjab kings 5314464

IPL 2022: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले KKR से जुड़े पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे की वजह से पैट कमिंस आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं थे

Edited By : India.com Staff |Apr 01, 2022, 02:35 PM IST

Published On Apr 01, 2022, 02:35 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2022, 02:35 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) शुक्रवार को अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ गए. केकेआर टीम आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अपना तीसरा लीग मैच खेलेगी.

कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे की वजह से आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं थे. कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चूंकि कमिंस पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज का हिस्सा नहीं है, ऐसे में आईपीएल के बचे मैचों में कोलकाता के लिए खेल सकेंगे.

दिग्गज तेज गेंदबाज कमिंस शुक्रवार को स्क्वाड से जुड़े हैं यानि कि उन्हें तीन दिन के अनिवार्य क्वारेंटीन में रहना होगा. जिसका मतलब है कि कमिंस 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में होने वाले कोलकाता के चौथे लीग मैच का हिस्सा बन सकेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार , बी इंद्रजीत, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, अमन खान.

Editor's Pick