This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
LSG कप्तान केएल राहुल ने कहा- 360 डिग्री में खेलने वाले बल्लेबाज हैं आयुष बदोनी
लखनऊ सुपर जायन्ट्स टीम के युवा भारतीय बल्लेबाज आयुष बदोनी ने सीएसके के खिलाफ 9 गेंदो पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए
Written by India.com Staff
Last Published on - April 1, 2022 9:23 AM IST

लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के टीम के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ छह विकेट से मिली शानदार जीत का श्रेय टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन को दिया.
सुपरकिंग्स के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स ने लुईस (23 गेंद में नाबाद 55 रन, तीन छक्के, छह चौके) और डिकॉक (61) के अर्धशतक से तीन गेंद शेष रहते चार विकेट पर 211 रन बनाकर जीत दर्ज की.
राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘बिश्नोई ने शानदार जज्बा दिखाया और पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद गीली गेंद होने के बावजूद वापसी की. मैंने बडोनी के कुछ वीडियो देखे हैं और आपको सिर्फ अच्छे शॉट नजर आते हैं. उसने शानदार बल्लेबाजी की. वो 360 डिग्री में खेलने वाला खिलाड़ी है. भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार खोज. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इन हालात में आप एक-दो ओवर इंतजार कर सकते हो. पावर प्ले का फायदा उठाओ और दाएं तथा बाएं हाथ की जोड़ी से फायदा मिलता है. डिकॉक अच्छी फॉर्म में है, उसने शानदार बल्लेबाजी की. लुईस ने अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की है , उसकी टाइमिंग बेहतर होती जा रही है. इतने सारे खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से कप्तान के चेहरे पर खुशी आती है.’’
डिकॉक ने कप्तान राहुल (40) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई जिसके बाद लुईस ने आयुष बडोनी (नौ गेंद में नाबाद 19) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 2.1 ओवर में 40 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.
TRENDING NOW
सुपरकिंग्स ने रोबिन उथप्पा (50) और शिवम दुबे (49) की पारियों से सात विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था. सुपरजाइंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने 24, आवेश खान ने 38 और एंड्रयू टाइ ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.
