add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022: 17 अक्टूबर को दो नई आईपीएल टीम की नीलामी करेगी BCCI: लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं संजीव गोयनका

बीसीसीआई अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट से पहले जनवरी 2022 में मेगा ऑक्शन का आयोजन करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 14, 2021 4:26 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)) 17 अक्टूबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दो नई टीमों की नीलामी का आयोजन कर सकती है। नीलामी का आयोजन दुबई या मस्कट शहर में किया जा सकता है।

क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने तीन प्रमुख तारीखों- 21 सितंबर, 5 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को चुना है। 21 सितंबर तक इसे लेकर आखिरी फैसला किया जा सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई नीलामी का आमंत्रण दस्तावेज़ 5 अक्टूबर तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा और नीलामी 17 अक्टूबर को होने की संभावना है। ये पुष्टि की गई है कि कोई ई-नीलामी नहीं है।

माना जाता है कि कुछ एजेंसियों सहित कुछ बड़ी कंपनियों ने नीलामी के आमंत्रण दस्तावेज़ खरीदें हैं। जिसमें से एक आरपीएसजी समूह के संजीव गोयनका हैं, जिनके पास पहले पुणे फ्रेंचाइजी का हक था। गोयनका लखनऊ की टीम को खरीद सकते हैं।

हर टीम के लिए लीग मैचों की संख्या 18 हो, जिसमें से नौ मैच घरेलू मैदान और नौ बाहरी मैदान पर खेले जाएंगे। वर्तमान में, लीग में आठ टीमें शामिल हैं और सभी को सात घरेलू और सात बाहरी मैच खेलने होते हैं। जिसके बाद टूर्नामेंट के कुल मैचों की संख्या 74 या 94 हो सकती है।

TRENDING NOW

वित्तीय जरूरतों को लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक बोली लगाने वाले की कुल संपत्ति 2500 करोड़ रुपये होनी चाहिए और कंपनी का कारोबार 3000 करोड़ रुपये का होना चाहिए। एक संघ के मामले में, बीसीसीआई केवल तीन भागीदारों को अनुमति देगा और उनमें से एक को 2500 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और 3000 करोड़ रुपये के कारोबार के उपरोक्त मानदंडों को पूरा करना होगा। जैसा कि बताया गया है, बेस प्राइस 2000 करोड़ रुपये है।

बीसीसीआई फिलहाल मौजूदा टीमों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने की संभावना पर खामोश है। ये समझा जाता है कि बोर्ड दो रिटेंशन और दो राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की अनुमति दे सकता है, जिसमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी गई है। रीटेंशन की जानकारी नवंबर तक फाइनल हो जाएगी, जबकि मेगा ऑक्शन जनवरी 2022 में होने की संभावना है।