• Home
  • News
  • Ipl 2022 i would always like to play for kkr if possible says shubman gill 5152806

IPL में हमेशा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलना चाहूंगा: शुबमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी से पहले शुबमन गिल को रीटेन नहीं किया है।

Edited By : India.com Staff |Dec 23, 2021, 10:03 PM IST

Published On Dec 23, 2021, 10:03 PM IST

Last UpdatedDec 23, 2021, 10:03 PM IST

भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हमेशा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलना चाहेंगे। चोट से उबर रहे हैं गिल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम से बाहर हैं। वहीं केकेआर ने भी मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर आंद्रे रसेल (Andre Russell), सुनील नारायण (Sunil Narine), वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को बरकरार रखा है।

एक समय उन्हें केकेआर के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा था। 22 साल का ये भारतीय सलामी बल्लेबाज टीम द्वारा रिलीज किए गये इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, राहुल त्रिपाठी और नीतिश राणा जैसे खिलाड़ियों में शामिल था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल ने कहा, ‘‘मेरा केकेआर फ्रेंचाइजी से जिस तरह का रिश्ता है, वो मेरे लिए सचमुच खास है। एक बार आप किसी एक फ्रेंचाइजी से जुड़ जाते हो तो आप उसी के साथ जुड़े रहना चाहते हो और हमेशा उसी के लिये ही खेलना चाहते हो। अगर मुझे केकेआर के खेलने का विकल्प मिलता है तो मैं हमेशा इसके लिये खेलना चाहूंगा।’’

आईपीएल 2018 से पहले गिल को 1.8 करोड़ रूपये में खरीदा गया था। उन्होंने पहले ही सीजन में 13 मैचों में 146.04 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाये थे। लेकिन बाद में उनका स्ट्राइक रेट कम हो गया जिससे उनकी रन जुटाने की गति की आलोचना की गयी। उन्होंने अभी तक फ्रेंचाइजी के लिये 58 मैचों में 123 के स्ट्राइक रेट से 1417 रन जोड़े हैं।

केकेआर के एमडी और सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘इतने सारे खिलाड़ी हैं जिन्हें आप रिटेन करना चाहते हो लेकिन ये ऐसे काम नहीं करता। ’’

Editor's Pick