- Home
- News
- Ipl 2022 irfan pathan suggests kkr to use mystery spinner varun chakravarthy in death over 5297358
रसेल के फिट ना होने पर डेथ ओवर में किस गेंदबाज को उतारेगी KRR? इरफान पठान ने दिया सुझाव
केकेआर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में करेगी.
Published On Mar 22, 2022, 02:09 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2022, 02:09 PM IST
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम को एक बड़ी समस्या का हल बताया है. दरअसल पिछले सीजन के दौरान ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) के लगातार इंजरी से जूझने की वजह से केकेआर टीम डेथ ओवर में संघर्ष करती नजर आई थी. हालांकि पठान ने आईपीएल 2022 से पहले कोलकाता टीम को ये मुश्किल हल करने का सुझाव दिया है.
स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ पर बोलते हुए, इरफान ने सुझाव दिया कि केकेआर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रसेल, शिवम मावी और उमेश यादव के साथ डेथ ओवर में कुछ ओवर दे सकता है.
उन्होंने कहा, “केकेआर के बारे में जो सवाल पूछने की जरूरत है, वो उनकी डेथ बॉलिंग है और मुझे लगता है कि वो डेथ ओवरों में वरुण चक्रवर्ती के कुछ ओवर जोड़कर इस पहेली को सुलझा सकते हैं. ये एक बड़ी कॉल है क्योंकि आपके पास सुनील नारायण हैं, जिनसे आप वास्तव में पावरप्ले के ठीक बाद बीच के ओवरों में गेंदबाजी करा सकते हैं और वरुण को भी दो ओवर दे सकते हैं, लेकिन डेथ में उसके लिए दो ओवर बचा भी सकते हैं.”
पठान ने कहा, “तब मुझे लगता है कि चीजें बहुत आसान हो जाती हैं. शिवम मावी एक ओवर कर सकते हैं, उमेश यादव एक ओवर कर सकते हैं. हो सकता है कि अगर आंद्रे रसेल फिट हों तो वो दो ओवर फेंक सकते हैं, लेकिन अगर आपको वरुण के डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए कोई जगह मिल जाए तो ये अभी की तुलना में काफी बेहतर दिखाई देगा.”
पिछले दो सीज़न में, वरुण ने 16 पारियों में डेथ ओवरों में गेंदबाजी की है, जिसमें 7.88 की इकॉनमी रेट और 20.4 की स्ट्राइक रेट से पांच विकेट लिए हैं. केकेआर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में करेगी.