• Home
  • News
  • Ipl 2022 new franchise lucknow wants kl rahul as captain 5116701

IPL 2022: नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की कप्तानी संभाल सकते हैं केएल राहुल

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में मौजूदा आठ टीमों के साथ लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई फ्रेंचाइजी भी हिस्सा लेंगी।

Edited By : India.com Staff |Nov 30, 2021, 10:08 AM IST

Published On Nov 30, 2021, 10:08 AM IST

Last UpdatedNov 30, 2021, 10:08 AM IST

दो साल से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की कप्तानी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन के दौरान लखनऊ फ्रेंचाइजी की कमान संभालते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए उनके साथ बातचीत भी शुरू कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अगर राहुल और लखनऊ टीम के बीच की बातचीत सफल रहती है तो फिर नई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की जगह कप्तान की तलाश में रह जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2022 RETENTION RULES

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक पुरानी आठ फ्रेंचाइजी तीन से ज्यादा भारतीयों (कैप्ड / अनकैप्ड) खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती हैं, जबकि रिटेंशन लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या दो तक सीमित है। इसमें साफ कहा गया है कि एक टीम दो से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों को नहीं रख सकती है।

वहीं लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमों भी नीलामी से बाहर दो भारतीय खिलाड़ियों को चुन सकती हैं जबकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या केवल एक ही हो सकती है। इसके अलावा, नई टीमें नीलामी से पहले केवल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को ही चुन सकती हैं।

  • अगर कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो खिलाड़ी के पर्स से 42 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे, जबकि तीन रिटेंशन से 33 करोड़ रुपये की कमी आएगी, जबकि दो रिटेंशन के परिणामस्वरूप 24 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे।
  • यदि कोई टीम केवल एक खिलाड़ी को रिटेन करती है, तो उसे अपने पर्स से 14 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जबकि रिटेन किए गए हर अनकैप्ड खिलाड़ी पर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • बोर्ड ने चार रीटेंशन के मामले में हर खिलाड़ी के वेतन का भी जिक्र किया है – पहले खिलाड़ी के लिए 16 करोड़ रुपये, दूसरे खिलाड़ी के लिए 12 करोड़ रुपये, तीसरे खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ रुपये और चौथे खिलाड़ी के लिए 6 करोड़ रुपये।
  • तीन रिटेंशन की स्थिति में पहले खिलाड़ी की फीस 15 करोड़ रुपये, दूसरे खिलाड़ी की फीस 11 करोड़ रुपये और तीसरे खिलाड़ी की फीस 7 करोड़ रुपये होगी।
  • दो रिटेंशन से पहले खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये और दूसरे खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा। अगर कोई टीम केवल एक खिलाड़ी रखती है, तो उसे सालाना 14 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

Editor's Pick