• Home
  • News
  • Ipl 2022 playing for india is a by product we want performances for lucknow says gautam gambhir 5216623

गौतम गंभीर का अजीबोंगरीब बयान- लखनऊ टीम में भारत के लिए खेलने का सोचने वाले खिलाड़ी नहीं चाहिए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि आईपीएल भारतीय टीम के लिए खेलने का नहीं बल्कि दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है।

Edited By : India.com Staff |Feb 01, 2022, 11:15 AM IST

Published On Feb 01, 2022, 11:15 AM IST

Last UpdatedFeb 01, 2022, 11:15 AM IST

क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना है कि उन्हें अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) में ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना का ना सोचें और केवल आईपीएल पर ध्यान दें।

लखनऊ टीम के मेंटोर नियुक्त किए गए गंभीर ने एनडीटीवी को दिए एक्सक्लूसिव बयान में कहा, “हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो ईमानदार हों….फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते हैं और जो दो महीनों तक भारत के लिए खेलने के बारे में ना सोंचे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गंभीर का मानना है कि भारत के लिए खेलना एक बाय प्रोडक्ट है लेकिन वो लखनऊ के लिए प्रदर्शन चाहते हैं। इससे पहले ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ पर बोलते हुए कहा भी उन्होंने यही बात कही थी।

गंभीर ने कहा था, “जब मैंने कप्तानी की है, तो मैंने हमेशा कहा है कि मैं नहीं चाहता कि खिलाड़ी भारत के लिए खेलने के बारे में सोचें। मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बारे में सोचें। भारत के लिए खेलना सिर्फ बाय प्रोडक्ट है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप भारत के लिए खेलने के बारे में सोचते हैं और आप ये कहना शुरू कर देते हैं कि लखनऊ मुझे भारत के लिए खेलने के लिए मंच देता है, तो आप फ्रेंचाइजी के साथ बेईमानी कर रहे हैं। लेकिन अगर आप लखनऊ के लिए खेलते हैं और लखनऊ के लिए प्रदर्शन करते हैं, तो आखिर में आप भारत के लिए खेलेंगे।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “तो शायद उन दो महीनों में, मैं नहीं चाहता कि कोई भी खिलाड़ी ये कहे या सोचे कि मेरा काम या मेरा आखिरी लक्ष्य भारत के लिए खेलना है। उन दो महीनों के लिए उनका आखिरी लक्ष्य फ्रेंचाइजी के लिए टूर्नामेंट जीतना है। और अगर वो अपने प्रदर्शन के साथ ऐसा करना चाहते हैं, वो आखिर में भारत के लिए खेलेंगे।”

गंभीर ने आगे कहा, “और आईपीएल भारत के लिए खेलने का मंच नहीं है। आईपीएल दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच है, और इसी तरह खिलाड़ियों को इसके बारे में सोचना चाहिए।”

Editor's Pick