IPL 2022 Playoffs: IPL प्लेऑफ की जंग तय, जानें कब और किसके बीच खेले जाएंगे मुकाबले

दिल्ली कैपिटल्स के बाहर होते ही प्लेऑफ की चारों टीमों का नाम तय हो गया है। RCB ने सबसे आखिर में प्लेऑफ में एंट्री मारी है। जानें कब, कौनसी टीम किससे भिड़ेगी

Edited By : Vanson Soral |May 21, 2022, 11:26 PM IST

Published On May 21, 2022, 11:26 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2022, 11:26 PM IST

IPL Playoffs: मुंबई के खिलाफ दिल्ली की हार के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो गई हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL 2022 के 69वें मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ली।

इस मैच में MI की जीत के साथ ही दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लीग स्टेज में नंबर 4 पर फिनिश करते हुए अगले राउंड में जगह बना ली। राजस्थान, गुजरात और लखनऊ पहले ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक IPL नहीं जीता है। RCB ने फाइनल तक का सफर भले ही तय किया है, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं, गुजरात और लखनऊ पहली बार IPL में शिरकत कर रही हैं और दोनों ही टीमों ने पहली बार खेलते हुए प्लेऑफ का सफर तय कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी 2 टीमें फाइनल में पहुंचती हैं।

IPL 2022 के प्लेऑफ के मुकाबले इस प्रकार हैं:-

क्वॉलिफायर-1, 24 मई (कोलकाता) – गुजरात टाइटन्स (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR)
एलिमिनेटर, 25 मई (कोलकाता)- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

क्वॉलिफायर-2, 27 मई (अहमदाबाद) – एलिमिनेटर की विजेता और क्वॉलिफायर-1 में हारने वाली टीम के बीच
फाइनल, 29 मई (अहमदाबाद)- क्वॉलिफायर-1 की विजेता और क्वॉलिफायर-2 की विजेता टीम के बीच

Editor's Pick