IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए रजत पाटीदार; लवनीथ सिसोदिया की जगह लेंगे

दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार 20 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी में शामिल होंगे.

Edited By : India.com Staff |Apr 03, 2022, 06:23 PM IST

Published On Apr 03, 2022, 06:23 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2022, 06:23 PM IST

मध्यप्रदेश के शीर्ष क्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) रविवार को लवनीथ सिसोदिया के विकल्प के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि टीम ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार को साइन किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटीदार अब तक 31 टी20 खेल चुके हैं और उनके नाम 7 अर्धशतकों की मदद से 861 रन हैं. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज पहले चार बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुका है. पाटीदार 20 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी में शामिल होगा.

आरसीबी, जिसने इस सीज़न में अब तक 2 मैच खेले हैं, को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी का अगला मैच 5 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा.

Editor's Pick