मुंबई इंडियंस के रंग में रंगा RCB का ट्विटर हैंडल, सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़

RCB के फैंस यही दुआ मना रहे हैं कि मुंबई हर हाल में दिल्ली को हरा दे ताकि उनकी टीम टूर्नामेंट अगले चरण में पहुंच जाए।

Edited By : Vanson Soral |May 21, 2022, 05:09 PM IST

Published On May 21, 2022, 05:09 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2022, 05:09 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं और अब सिर्फ चौथी टीम का नाम तय होना बाकी है। प्लेऑफ का चौथा टिकट हासिल करने के लिए अब मैदान में सिर्फ दो ही दावेदार बचे हैं जिनमें एक है दिल्ली और दूसरी टीम है RCB। हालांकि RCB का प्लेऑफ में पहुंचना तभी संभव है जब आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराने में कामयाब हो जाती है। बता दें, मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

दरअसल, RCB 14 मैचों में 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है जबकि दिल्ली 13 मैचों में 14 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। दिल्ली अगर आज के मैच में मुंबई को हरा देती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे और वो RCB को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर कब्जा करते हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां गौर करने वाली बात ये है कि RCB का नेट रन रेट नेगेटिव में है जबकि दिल्ली का रन रेट पॉजिटिव है। ऐसे में RCB 16 अंक होने के बावजूद टूर्नामेंट में आगे नहीं जा पाएगी। वहीं, दिल्ली की टीम 16 अंक और पॉजिटिव नेट रन रेट की बदौलत प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लेगी। ऐसे में अब RCB के फैंस की उम्मीदें सिर्फ और सिर्फ मुंबई इंडियंस पर ही टिकी हैं। RCB के फैंस यही दुआ मना रहे हैं कि मुंबई हर हाल में दिल्ली को हरा दे ताकि उनकी टीम टूर्नामेंट अगले चरण में पहुंच जाए।

यही वजह है कि RCB ने अपना ट्विटर हैंडल भी मुंबई इंडियंस के ब्लू रंग में रंग दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी RCB फैंस मजेदार मीम्स शेयर कर अपनी टीम की जीत की दुआ मना रहे हैं। आइए देखतें हैं आज के मैच से जुड़े कुछ मेजदार ट्वीट और मीम्स..

 

 

Editor's Pick